वर्तमान में इस पूरे tuin में, एक भी ऐसा विद्यालय नहीं है, जो बाल मनोविज्ञान की भावभूमि पर आधारित, स्पष्ट और बच्चों के सम्पूर्ण व्यक्तित्व के समग्र विकास के प्रति समर्पित और जागरूक हो। इस विद्यालय का उच्चतम लक्ष्य है, छात्रों में प्रतिस्पर्धा की भावना, शिक्षा सशक्तिकरण का माध्यम उत्पन्न करना। शिक्षा जीवन जीने की कला है। शिक्षा में इतनी शक्ति है कि निर्धन का बच्चा भी उच्च पद को प्राप्त करके, गरीबी को अमीरी में बदलकर, अपने परिवार और समाज की दिशा और दशा को बदल सकता है।
शिक्षा एक ऐसा दीपक है, जो मानव के कर्तव्य को प्रकाशित करता रहता है।
भारत गाँवों का देश है, जहाँ न केवल संसाधनों की कमी है, बल्कि प्रेरणा और प्रोत्साहन की भी कमी है। चारों ओर अशिक्षा, निर्धनता, बेरोजगारी और निराशा की कठिन समस्या उपस्थित है। ऐसे में मानव समाज के सामने कौन सा साधन है, जो उन्हें इन समस्याओं से मुक्ति दिला सकता है? वह है ‘शिक्षा’।
इसलिए इस विद्यालय की स्थापना की गई है, ताकि समग्र नागरिक निर्माण हो सके।
सरकारी शिक्षा के गिरते स्तर को देखते हुए इस विद्यालय की स्थापना की गई है। इस विद्यालय में नर्सरी से प्रथम वर्ष तक मौखिक परीक्षा और अन्य वर्गों में परीक्षा के विषय हिंदी, अंग्रेजी, गणित और सामान्य ज्ञान होते हैं।

यह विद्यालय शहर के शोर-शराबे से दूर, शांत वातावरण में स्थित है। इसे खोजने के लिए किसी से भी ‘रामबाग’ का पता पूछ सकते हैं, जहाँ यह विद्यालय स्थित है।
अधिक जानकारी के लिए:
- मोबाइल: 9973146720, 8084682465, 8292604688, 7759852469
- ईमेल: bavbihta@gmail.com
- वेबसाइट:www.bavbihta.com
- UDISE No.: 10280501108
news-बिहटा आवासीय विद्यालय
Bahut sundar